गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pro Kabaddi League, Bengaluru Bulls, Bengal Warriors
Written By
Last Modified: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (00:33 IST)

प्रो कबड्डी : बंगाल ने बेंगलुरु को 33-29 से हराया

प्रो कबड्डी : बंगाल ने बेंगलुरु को 33-29 से हराया - Pro Kabaddi League, Bengaluru Bulls, Bengal Warriors
नई दिल्ली। बंगाल वॉरियर्स ने शनिवार को यहां वीवो प्रो कबड्डी लीग में बेंगलुरु बुल्स को 33-29 से शिकस्त दी।बंगाल वॉरियर्स के जोन बी में 17 मैचों में 58 अंक से दूसरे स्थान पर हैं। बेंगलुरु बुल्स 16 मैचों में 34 अंक से चौथे स्थान पर है।
 
मनिंदर सिंह ने अंतिम मिनट में शानदार रेड की और वॉरियर्स ने करीबी जीत दर्ज की। बंगाल वॉरियर्स के डिफेंडर रविंदर पहल और महेंद्र सिंह ने पांच-पांच गोल दागे जबकि रेडर रोहित और अजय कुमार ने निराश किया।
 
हरीश नायक ने बेंगलुरु बुल्स के लिए 11 रेड अंक जुटाए। सुरजीत सिंह ने छह और मनिंदर ने बंगाल वॉरियर्स के लिए नौ अंक जुटाए।
 
बंगाल वॉरियर्स के जोन बी में 17 मैचों में 58 अंक से दूसरे स्थान पर हैं। बेंगलुरु बुल्स 16 मैचों में 34 अंक से चौथे स्थान पर है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शिखर की वापसी पर नहीं अपने खेल पर ध्यान है : अजिंक्य रहाणे