शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pro Kabaddi League, 7th season, Rs 8 crore, prize money
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (18:01 IST)

Pro Kabaddi League के 7वें सत्र में 8 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा हुई

Pro Kabaddi League
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्लेऑफ से पहले प्रो कबड्डी ने घोषणा की है कि लीग के 7वें सत्र में कुल 8 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। 
 
प्लेऑफ में जगह बना चुकी 6 टीमों दबंग दिल्ली, बंगाल वारियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धा, यू मुम्बा और बेंगलुरु बुल्स को कुछ पुरस्कार राशि जरूर मिलेगी। प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। 
 
चैंपियन को 3 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि उपविजेता को 1 करोड़ 80 लाख रुपए मिलेंगे। तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को 90-90 लाख रुपए मिलेंगे जबकि 5वें और 6ठे स्थान की टीमों को 45-45 लाख रुपए मिलेंगे। शेष पुरस्कार राशि व्यक्तिगत पुरस्कारों में दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें
भारत-दक्षिण अफ्रीका पुणे टेस्ट : प्रशंसक की हरकत पर भड़के सुनील गावस्कर