बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. pro kabaddi league
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (23:22 IST)

प्रो कबड्डी लीग का 6ठा सत्र 7 अक्टूबर से शुरू

प्रो कबड्डी लीग का 6ठा सत्र 7 अक्टूबर से शुरू - pro kabaddi league
मुंबई। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 6ठे सत्र की शुरुआत 5 के बजाय 7 अक्टूबर से शुरू होगी। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयोजक मशाल स्पोर्ट्स प्रालि ने इससे पहले घोषणा की थी कि इस सत्र की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी।
 
 
आयोजकों ने कहा कि स्टेडियमों की उपलब्धता और कुछ अन्य कारणों से पीकेएल का 6ठा सत्र 5 के बजाय 7 अक्टूबर से शुरू होगा।  टूर्नामेंट का पहला चरण चेन्नई में ही होगा। प्लेऑफ 30-31 दिसंबर को कोच्चि में जबकि फाइनल अगले साल 5 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा। 
ये भी पढ़ें
विश्व संस्था के ध्वज तले खेलना पड़ सकता है भारतीय तीरंदाजों को