रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Other Sports News, Salman Khan, IOA, controversial statements
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 29 जून 2016 (23:07 IST)

सलमान खान बने रहेंगे सद्भावना दूत : आईओए

सलमान खान बने रहेंगे सद्भावना दूत : आईओए - Other Sports News, Salman Khan, IOA, controversial statements
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के विवादित बयान से उठे विवाद के बाद स्पष्ट किया है कि यह उनका निजी विचार था और वे रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल के सद्भावना दूत बने रहेंगे। 
         
ब्राजील के रियो डी जेनेरो में पांच अगस्त से होने वाले ओलंपिक के लिए भारतीय दल के दल प्रमुख राकेश गुप्ता ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में सलमान के विवादित बयान के संदर्भ में पूछे जाने पर कहा, यह उनका (सलमान) अपना निजी विचार है। आईओए का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हमारे निर्णय में कोई परिवर्तन नहीं आया है और सलमान रियो ओलंपिक के लिए सद्भावना दूत बने रहेंगे।
        
उल्लेखनीय है कि सलमान ने कुश्ती पर आधारित अपनी फिल्म दंगल की शूटिंग के बाद विवादित बयान दिया था कि उन्हें शूटिंग के बाद रेप पीड़ित जैसा महसूस होता था। सलमान के इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी और मीडिया में ऐसी खबरें भी आई थीं कि आईओए सलमान को सद्भावना दूत से हटा सकता है।
         
सलमान को आईओए द्वारा सद्भावना दूत बनाए जाने के समय भी ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, उड़नसिख मिल्खा सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टारर पुर्तगाल के सामने पोलैंड की चुनौती