गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. National hockey camps, womens players, hockey tournaments
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (17:35 IST)

राष्ट्रीय हॉकी कैंप के लिए 60 महिला खिलाड़ियों का चयन

राष्ट्रीय हॉकी कैंप के लिए 60 महिला खिलाड़ियों का चयन - National hockey camps, womens players, hockey tournaments
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में शुक्रवार से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों के नामों की गुरुवार को घोषणा कर दी। 
 
एचआई ने नौवें हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए और बी डिवीजन) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन किया है जो 26 अप्रैल से 9 जून तक साई सेंटर में अभ्यास करेंगी। 
 
आठ गोलकीपरों में सविता सहित रजनी इतिमारपू, स्वाति, सोनल मिंज, बीचू देवी खारीबम, चंचल संध्या एमजी और महिमा को कैंप में जगह दी गई है जबकि डिफेंडरों में दीप ग्रेस एका और सुशाली चानू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। शिविर के लिए 17 मिडफील्डरों का चयन किया गया है।

जिनमें निक्की प्रधान, लिलिमा मिंज, प्रीति दुबे जबकि फारवर्डों में रानी, नवजोत कौर, वंदना कटारिया, लालरेमसियामी जैसी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय शिविर में जगह मिली है। 
 
चयनकर्ता चार मई को चयन ट्रायल के जरिए 33 संभावितों को चुनेंगे। मुख्य कोच शुअर्ड मरीने ने कहा, हम राष्ट्रीय कैंप में नई और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे, लेकिन उन्हें खुद को साबित करना होगा। हम लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार देख रहे हैं जहां युवा खिलाड़ी सीनियरों के सामने चुनौती रख रहे हैं जिससे कोर ग्रुप में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें
लांच हुई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकल, एक बार चार्ज करने पर कर सकेंगे 120 किलोमीटर तक का सफर