शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni, actor Arjun Kapoor, charity football match
Written By
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 6 जून 2016 (17:54 IST)

महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर खुश हैं अर्जुन कपूर

महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर खुश हैं अर्जुन कपूर - Mahendra Singh Dhoni, actor Arjun Kapoor, charity football match
मुंबई। भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के बाद से ही अभिनेता अर्जुन कपूर काफी भावुक हैं।
'की एंड का' के 30 वर्षीय अभिनेता और धोनी हाल ही में हुए एक चैरिटी फुटबॉल मैच में  प्रतिद्वंदी के तौर पर खेले थे, लेकिन अर्जुन के लिए क्रिकेटर से मुकाबला करने से ज्यादा उनके  साथ एक मैदान पर उतरना बड़ी बात थी।
 
अर्जुन ने ट्वीट किया कि मैदान पर धोनी के साथ 'फैनबॉय' वाला पल... लंबे समय से शायद  ही इतना मुस्कुराया हूं... शानदार खेल... विशेष कारण के लिए... काफी मजा आया...।
 
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अभिषेक बच्चन के नेतृत्व में 4 जून को बॉलीवुड  हस्तियों और क्रिकेटरों ने 'सेलिब्रिटी क्लासिको 2016' नामक एक चैरिटी मैच खेला था।
 
अभिषेक चोटिल होने के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए इसलिए रणबीर कपूर ने मैदान पर टीम का नेतृत्व किया, लेकिन अभिषेक पूरे समय मैदान के बाहर मौजूद रहे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
तीन की कहानी