गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian women's women's soccer team lose to Nepal
Written By
Last Updated : शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (01:02 IST)

भारतीय महिला फुटबॉल टीम नेपाल से 0-2 से हारी

भारतीय महिला फुटबॉल टीम नेपाल से 0-2 से हारी - Indian women's women's soccer team lose to Nepal
चोनबरी (थाईलैंड)। अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर-19 महिला क्वालीफायर्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को यहां अपने दूसरे मैच में नेपाल से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा।
 
 
नेपाल की तरफ से दोनों गोल स्ट्राइकर रेखा ने किए। उन्होंने दोनों गोल दूसरे हॉफ में किए। नेपाली टीम की यह भारत पर पिछले 1 महीने में यह दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप में भी भारत को हराया था।
 
इस हार से भारत की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। भारत के अब नेपाल और थाईलैंड के समान 3 अंक हैं। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 18-0 से हराया था।