शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian dishes in asiad
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 सितम्बर 2014 (15:35 IST)

एशियाड में भारतीय व्यंजनों का भी जायका

एशियाड में भारतीय व्यंजनों का भी जायका - Indian dishes in asiad
इंचियोन। एशियाई खेलों के दौरान 45 देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जारी जंग के बीच खेल मैदानों से इतर एक और जायकेदार स्पर्धा 10 एशियाई देशों के खानसामों के बीच चल रही है, जो अपने-अपने देश के लजीज व्यंजन यहां परोस रहे हैं।

10 एशियाई देशों के शेफ यहां चल रहे ‘एशियाई फूड फेस्टिवल’ के तहत अतिथियों को अपने देश के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की सौगात दे रहे हैं। इनमें मेजबान दक्षिण कोरिया के अलावा भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम, ईरान, जापान, चीन, किर्गिस्तान और इंडोनेशिया शामिल है।

'कोरिया टाइम्स' ने श्रीलंकाई शेफ पब्लिस डिसिल्वा के हवाले से कहा कि श्रीलंकाई खाने को भगवान को चढ़ाया जाने वाला भोग मानते हैं लिहाजा हम हर व्यंजन काफी दिल से बनाते हैं।

श्रीलंका के अलावा यहां थाई खाना भी काफी लोकप्रिय है जिसे ‘ब्लू एलिफेंट रेस्त्रां’ नाम दिया गया है। इसमें खानखामे अपना खास यलो करी पेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, जो थाईलैंड से मंगवाया गया है। (भाषा)