सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian challenge ends in Indian Wells with Leander Paes' exit
Written By
Last Modified: इंडियन वेल्स , रविवार, 12 मार्च 2017 (14:14 IST)

पेस हारे, इंडियन वेल्स में भारतीय चुनौती समाप्त

पेस हारे, इंडियन वेल्स में भारतीय चुनौती समाप्त - Indian challenge ends in Indian Wells with Leander Paes' exit
इंडियन वेल्स (अमेरिका)। लिएंडर पेस और उनके अर्जेंटीनी जोड़ीदार जुआन मार्टिन डेल पोत्रो यहां पुरुष युगल स्पर्धा के शुरुआती दौर में हार गए जिससे भारत की एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स में चुनौती भी समाप्त हो गई।
 
पेस और डेल पोत्रो की जोड़ी लक्समबर्ग के जाइल्स मुलर और अमेरिका के सैमी क्यूरे की जोड़ी के सामने नहीं टिक सकी और उन्हें सीधे सेटों में 3-6, 4-6 से पराजय मिली। मुलर और क्यूरे की जोड़ी ने प्रत्येक सेट में एक सर्विस तोड़कर आसान जीत दर्ज की।
 
इससे पहले एक अन्य भारतीय रोहन बोपन्ना और पाब्लो क्यूवास की जोड़ी भी शुरुआती दौर में हारने के बाद बाहर हो गई थी। बोपन्ना और उरुग्वे के उनके जोड़ीदार क्यूवास को सर्बिया के नोवाक जोकोविच और विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी ने 6-2, 3-6, 10-7 पराजित किया था। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
बारिश से न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट ड्रॉ