शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India, hockey trophies
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (13:54 IST)

भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी में जापान को 9-0 से दी मात

भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी में जापान को 9-0 से दी मात - India,  hockey trophies
मस्कट। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान को 9.0 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। भारत के 6 खिलाड़ियों ने रविवार देर रात को हुए इस मुकाबले में गोल दागे।
 
 
पहले मैच में ओमान को 11.0 से और 2 मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3.1 से मात देने वाली भारतीय टीम 6 टीमों के इस टूर्नामेंट में 9 अंक लेकर शीर्ष पर है। मलेशिया 6 अंक के साथ 2 स्थान पर है। 
 
स्ट्राइकर ललित उपाध्याय और मनदीप सिंह ने 2-2 गोल किए जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने एक पेनल्टी स्ट्रोक और एक पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। भारत के लिए ललित ने 4 मिनट में पहला और 45वें मिनट में 2 गोल किया। वहीं हरमनप्रीत ने 17वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला और 21वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा। मनदीप सिंह ने 49वें और 57वें मिनट में गोल किए। 
 
जापान के गोलकीपर ताकाशी योशिकावा मैच के 8वें मिनट में हरमनप्रीत का पेनल्टी कार्नर शाट बचाते हुए घायल हो गए थे। गेंद गुरजंत को मिली जिसने इसे गोल के भीतर डाला। इसके बाद रिजर्व गोलकीपर युसुके ताकानो को भारत के हमले झेलने पड़े। 
 
भारतीय कोच हरेंद्र सिंह ने प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा, ‘हमने अच्छा खेल दिखाया। खिलाड़ियों ने रणनीति पर अमल करके जापान को खुलकर खेलने नहीं दिया।’ आकाशदीप सिंह ने 36वें और सुमित ने 42वें मिनट में गोल दागे। 
 
पाकिस्तान के 2 मैचों में 3 अंक है जबकि जापान के 3 मैचों में 3 अंक है। दक्षिण कोरिया और ओमान अपने दोनों मैच हार चुके हैं। जापान के कोच सीगफ्राइड ऐकमैन ने कहा, ‘हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन भारतीय टीम काफी मजबूत थी। हम उनकी रफ्तार और हुनर का सामना नहीं कर सके।’
ये भी पढ़ें
क्रिकेट जगत में व्यापक भ्रष्टाचार, अंतरराष्ट्रीय मैचों में 26 बार फिक्सिंग आईसीसी ने मांगे सबूत