शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India beats Malaysia in Asia cup
Written By
Last Modified: ढाका , गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (22:29 IST)

एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया

एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया - India beats Malaysia in Asia cup
ढाका। एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 6-2 से पराजित कर दिया।
 
भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने 15वें मिनट, एसके उथप्पा ने 24वें मिनट, गुरजंत सिंह ने 33वें, एस वी सुनील और सरदार सिंह ने 60वें मिनट में गोल किए। मलेशिया की ओर से रजी रहीम ने 50वें मिनट और रमजान रोसली ने 59वें मिनट में गोल दागे।
 
भारत ने इस जीत से अजलान शाह कप और हॉकी वर्ल्ड लीग में मलेशिया के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारतीय हॉकी टीम ने दिया दिवाली तोहफा, मलेशिया को रौंदा