शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey Patiala
Written By
Last Modified: सैफई (उत्तरप्रदेश) , सोमवार, 27 अप्रैल 2015 (11:37 IST)

हॉकी पटियाला और मणिपुर हॉकी जीते

हॉकी पटियाला और मणिपुर हॉकी जीते - Hockey Patiala
सैफई (उत्तरप्रदेश)। हॉकी पटियाला ने 5वीं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2015 (महिला) बी डिवीजन में सोमवार को यहां स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) को 5-1 से हराया।

दूसरी तरफ मणिपुर हॉकी ने एकतरफा मुकाबले में हॉकी जम्मू-कश्मीर को 7-0 से रौंदा।

पहले सेमीफाइनल में अब हॉकी पटियाला का सामना एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज से होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी मध्यप्रदेश को हॉकी बिहार का सामना करना है। (भाषा)