• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey India Announces 60 member assessment squad for Women’s National Coaching Camp
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (17:25 IST)

हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु केंद्र में शिविर के लिए 60 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु केंद्र में शिविर के लिए 60 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की - Hockey India Announces 60 member assessment squad for Women’s National Coaching Camp
Hockey India : हॉकी इंडिया ने आगामी कोचिंग शिविरों और अंतरराष्ट्रीय दौरे के मद्देनजर बेंगलुरु में सोमवार से सात अप्रैल तक चलने वाले आंकलन शिविर के लिए 60 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की।इस शिविर में छह और सात अप्रैल को चयन परीक्षण आयोजित कर 33 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। ये सभी खिलाड़ी आगामी कोचिंग शिविरों और अंतरराष्ट्रीय दौरे में हिस्सा लेंगे। 
 
पुणे में हाल ही में संपन्न 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद 60 खिलाड़ियों के कोर समूह को सूचीबद्ध किया गया है। यह चयन पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न राज्यों की होनहार प्रतिभावान की पहचान करता है। इन खिलाड़ियों पर निगरानी के जरिए भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अंतिम 33 सदस्यीय कोर संभावितों का चयन होगा। उपयुक्त मुख्य कोच की नियुक्ति होने तक खिलाड़ी महिला हॉकी टीम की कोच अंकिता बी.एस. को रिपोर्ट करेंगी।
 
हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक हरमन क्रूज ने आज एक आधिकारिक बयान में कहा, “14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की सोने की खान साबित हुई है। हमने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टीमों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना है, भले ही वे राष्ट्रीय पर पहले से शामिल रही हों। अब हमारे पास ऐसे खिलाड़ियों का मिश्रण है जो राष्ट्रीय टीम में रही हैं और ऐसे खिलाड़ियों ने जिन्होंने अपार क्षमता का प्रदर्शन किया है। इसका उद्देश्य भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य संभावित खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ 33 खिलाड़ियों को चुनना है।”(एजेंसी)
 
घोषित की गई 60 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है:-
 
गोलकीपर:- सविता, सोनल मिंज, बिचू देवी खारीबाम, माधुरी किंडो, बंरी सोलंकी, प्रोमिला कर और राम्या कुरमापु।
 
डिफेंडर्स:- उदिता, निक्की प्रधान, रोपनी कुमारी, लालह्लुनमावी, प्रीति, टी सुमन देवी, अंजना डुंगडुंग और निशी यादव।
 
मिडफील्डर:- मोनिका, सोनिका, नेहा, महिमा चौधरी, इशिका चौधरी, रितान्या साहू, ज्योति छत्री, अजमीना कुजूर, सुजाता कुजूर, कृतिका एसपी, महिमा टेटे, ममता भट्ट, एडुला ज्योति, निशा, ज्योति, सलीमा टेटे, मनश्री शेडेज, अक्षता अबासो ढेकाले, लालरुअतफेली, मरीना लालरामनघाकी, प्रभलीन कौर, मनीषा चौहान, अनिशा डुंगडुंग, भावना खाड़े और मैक्सिमा टोप्पो।
 
फॉरवर्ड:- दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, संगीता कुमारी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, रुताजा दादासो पिसल, लालरिंडिकी, लालरेमसियामी, बलजीत कौर, वंदना कटारिया, दीपी मोनिका टोप्पो, वर्तिका रावत, प्रीति दुबे, रितिका सिंह, मारियाना कुजूर, मुमताज खान, तरणप्रीत कौर, काजल एस अटपडकर और मंजू चौरसिया।
ये भी पढ़ें
CSK कोच ने बताया कैसे हार में आए माही के यह रन अंत में बनेंगे अहम