शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Gitika Jakhad
Written By
Last Updated :हिसार , गुरुवार, 18 दिसंबर 2014 (12:50 IST)

पहलवान डीएसपी गीतिका जाखड़ से बदसलूकी!

पहलवान डीएसपी गीतिका जाखड़ से बदसलूकी! - Gitika Jakhad
हिसार। ग्लासगो कॉमनवेल्थ में 63 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीतिका जाखड़ से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने गीतिका जाखड़ की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार, हरियाण पुलिस में डीएसपी गीतिका के साथ बदसलूकी की घटना बुधवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में हुई। यहां बॉस्केटबॉल का मैच चल रहा था और गीतिका भी रोज की तरह प्रैक्टिस के लिए सेंटर आईं थी। 
 
पुलिस को शिकायत में गीतिका ने आरोप लगाया कि वह गिरी सेंटर में प्रैक्टिस कर रही थीं। इसी दौरान सुनील नामक युवक ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। इस पर गीतिका ने जब विरोध किया तो सुनील ने उसके साथ भी हाथापाई करते हुए गाली-गलौच किया और जान से मारने की धमकी दी।
 
गीतिका की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मारपीट, बदतमीजी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।