शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Geeta rani, commonwealth game, ban, drugs consumption
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 अप्रैल 2015 (17:41 IST)

गीतारानी का बी नमूना पॉजीटिव, लंबा प्रतिबंध संभव

गीतारानी का बी नमूना पॉजीटिव, लंबा प्रतिबंध संभव - Geeta rani, commonwealth game, ban, drugs consumption
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक गीतारानी का बी नमूना भी प्रतिबंधित  पदार्थ के सेवन की जांच में पॉजीटिव पाया गया है और उस पर लंबा प्रतिबंध लगने की संभावना है।
 
राष्ट्रमंडल खेल 2006 में स्वर्ण और 2004 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली रानी  का ए नमूना भी पॉजीटिव पाया गया था, जो केरल में जनवरी-फरवरी में हुए राष्ट्रीय खेलों के दौरान  लिया गया था।
 
ए नमूने की जांच के नतीजे आने के बाद उस पर अस्थाई निलंबन लगाया गया था। अब वह नाडा  की पैनल के समक्ष सुनवाई के लिए पेश होगी। नाडा का पैनल उसकी सजा का निर्धारण करेगा।  नाडा और वाडा के नए नियमों के तहत पहली बार डोपिंग का दोषी पाए जाने पर अधिकतम 4 साल  के प्रतिबंध का प्रावधान है।
 
राष्ट्रीय खेलों के अलावा रानी का नमूना पिछले महीने पुलिस खेलों के दौरान भी लिया गया था, जो  पॉजीटिव पाया गया।
 
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के उपाध्यक्ष सहदेव यादव ने कहा कि गीतारानी का बी नमूना भी  पॉजीटिव पाया गया है। नाडा का पैनल अब उसके बारे में फैसला लेगा और सजा का निर्धारण  करेगा।
 
यदि पुलिस खेलों के दौरान लिया गया रानी का बी नमूना भी पॉजीटिव पाया जाता है और नाडा की  पैनल इसे दूसरा डोप उल्लंघन मानती है तो उस पर 8 साल का प्रतिबंध लग सकता है जिससे  उसका करियर लगभग खत्म हो जाएगा। (भाषा)