गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Commonwealth Games 2018 gold india Chanu Saikhom MIRABAI
Written By
Last Updated :गोल्ड कोस्ट , गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (12:14 IST)

CWG 2018 : मीराबाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला स्वर्ण

CWG 2018 : मीराबाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला स्वर्ण - Commonwealth Games 2018 gold india Chanu Saikhom MIRABAI
गोल्ड कोस्ट। विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू (48 किलो) ने 3 रिकॉर्ड बनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने यादगार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में राष्ट्रमंडल और खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। उसने तीनों प्रयासों में 80 किलो, 84 किलो और 86 किलो वजन उठाया। 
 
इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी अपने शरीर के वजन से दुगना वजन उठाया। उसने 3 सफल प्रयासों में 103 किलो, 107 किलो और 110 किलो वजन उठाकर खेलों का ओवरऑल रिकॉर्ड अपने नाम किया। चानू ने ग्लास्गो में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। उसने कुल 196 किलो (86 और 110 किलो) वजन उठाया। 
 
इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 194 किलो (स्नैच 85 और क्लीन एंड जर्क 109) था, जो उसने कुछ महीने पहले विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। चानू की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानी जा रही कनाडा की अमांडा ब्राडोक क्लीन एंड जर्क में एक भी प्रयास में सफल नहीं रही। इससे पहले पी. गुरुराजा ने पुरुषों के 56 किलो वर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया था। (भाषा)
(Photo courtesy: Doordarshan news Twitter)
ये भी पढ़ें
वॉर्नर ने भी प्रतिबंध को चुनौती न देने का फैसला किया