• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Bhagwani Devi brought laurel to the nation in world masters athletic championship
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (16:51 IST)

उम्र एक संख्या है, 94 साल की भगवानी देवी डागर ने जीता गोल्ड और 2 कांस्य

उम्र एक संख्या है, 94 साल की भगवानी देवी डागर ने जीता गोल्ड और 2 कांस्य - Bhagwani Devi brought laurel to the nation in world masters athletic championship
उम्र एक संख्या है, यह कहा तो बहुत बार जाता है लेकिन अक्सर लोग उम्र का बहाना करके कामों से पल्ला झाड़ लेते हैं। हालांकि 94 साल की भगवानी देवी डागर ने फिनलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया।

इस बुजुर्ग महिला एथलीट ने कुल 3 पदक अपने नाम किए। इसमें से 100 मीटर स्प्रिंट रेस में भगवानी देवी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं शॉट पुट में उन्होंने कांस्य पदक जीता।100 मीटर स्प्रिंट रेस उन्होंने 24.74 सेकेंड में पूरा किया।
हालांकि जो भगवानी देवी डागर को थोड़ा बहुत भी जानते हैं उनके लिए यह चौंकाने वाली बात नहीं है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 3 स्वर्ण पदक जीते थे जिसके बाद उन्होंने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाय किया।
ये भी पढ़ें
INDvsENG: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी चुनी