शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Asian Games
Written By
Last Updated :इंचियोन , मंगलवार, 23 सितम्बर 2014 (17:53 IST)

भारतीय हॉकी टीम ने ओमान को 7-0 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने ओमान को 7-0 से हराया - Asian Games
इंचियोन। ओमान जैसी कमजोर टीम को 7-0 से हराने के बावजूद भारतीय हॉकी टीम एशियाई खेलों के इस ग्रुप मैच में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सकी जिसमें ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ ने आठ पेनल्टी कार्नर गंवाए और रूपिंदर पाल सिंह जांघ की गंभीर चोट का शिकार हो गए। 
भारत के लिए रूपिंदर पाल ने 18वें और 19वें मिनट में मिली पेनल्टी पर गोल दागे।  दूसरे गोल के बाद चोट लगने से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वहीं रघुनाथ ने 39वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर और आखिरी मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागा। 
 
बाकी गोल आकाशदीप सिंह (33वां मिनट), रमनदीप सिंह (54वां) और दानिश मुज्तबा (60वां) ने किए। भारत के लिए चिंता का सबब ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर की चोट है चूंकि भारतीय टीम को अगला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है। 
 
गोलरहित पहले क्वार्टर के बाद भारत ने 18वें मिनट में खाता खोला जब रूपिंदर ने पेनल्टी कार्नर पर ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल किया। अगले ही मिनट में उन्‍होंने दूसरा गोल दागा लेकिन उसके बाद उन्‍हें दर्द से कराहता देखा गया। उन्‍हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और बाकी 41 मिनट तक वे मैदान पर नहीं लौट सके। (भाषा)