dharma sangrah
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Andy Murray, Wimbledon

एंडी मरे विम्बलडन से पहले चोटिल हुए

Andy Murray
लंदन। एंडी मरे को विम्बलडन से पहले चोट लग गई है जिसके कारण दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने हर्लगिम क्लब में एक प्रदर्शनी मैच से हटने का फैसला किया है। उन्होंने कूल्हे की सूजन के कारण यह फैसला किया।
 
मरे पिछले हफ्ते के क्वींस क्लब में ऑस्ट्रेलिया के जोर्डन थाम्पसन से पहले दौर में हार गए थे, जिसके बाद उन्हें एस्पाल टेनिस क्लासिक में दो मैच खेलने थे।
 
इस खिलाड़ी के प्रबंधन ने मंगलवार को घोषणा की कि वे कूल्हे में चोट के कारण कोर्ट में नहीं उतरेंगे। यह फैसला हालांकि एहतियात बरतने के लिए लिया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
खेलमंत्री को बंदर कहा, मलिंगा पर लगा प्रतिबंध