• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Ahmed Khan
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 अगस्त 2017 (10:20 IST)

फुटबॉल खिलाड़ी अहमद खान का निधन

फुटबॉल खिलाड़ी अहमद खान का निधन - Ahmed Khan
नई दिल्ली। प्रथम एशियाई खेलों (1951) में फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का सदस्य रहे अहमद खान का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे।
 
स्ट्राइकर खान ने 2 ओलंपिक खेलों (1948 में लंदन और 1952 में हेलसिंकी) में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने दिल्ली और 1954 में मनीला में हुए एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
 
उन्होंने 11 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और लंदन ओलंपिक में फ्रांस के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। वे 1949 से 1959 के बीच ईस्ट बंगाल के लिए खेले थे।
 
एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अपने संदेश में कहा कि अहमद खान के निधन की खबर सुनकर उन्हें दुख हुआ है। भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अंतिम क्षण में पूरा खेल बदल गया : सिंधु