शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Abhijeet Gupta
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 1 जुलाई 2015 (00:44 IST)

अभिजीत बने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियन

अभिजीत बने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियन - Abhijeet Gupta
नई दिल्ली। ग्रैंडमास्टर और पूर्व चैंपियन अभिजीत गुप्ता ने नौवीं और आखिरी बाजी मंगलवार को ड्रॉ खेलकर राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।
        
अभिजीत ने आखिरी बाजी में अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी इंटरनेशनल मास्टर अर्घ्यदीप दास के साथ ड्रॉ खेला और खिताब अपने नाम किया। 
 
अभिजीत के संभावित नौ अंकों में से आठ अंक रहे। अभिजीत ने पहली सात बाजियां जीती थीं और अगली दो ड्रॉ खेलीं। अर्घ्यदीप को रजत और एम आर ललित बाबू को कांस्य पदक मिला। 
                
महिलाओं में पद्मिनी राउत ने स्वर्ण पदक जीता जबकि एस विजयालक्ष्मी ने रजत और उनकी बहन एस मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीता। (वार्ता)