• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: वेलिंगटन , सोमवार, 20 सितम्बर 2010 (17:26 IST)

रग्बी स्टार थॉमसन राष्ट्रमंडल खेलों से हटे

राष्ट्रमंडल खेल रग्बी स्टार
न्यूजीलैंड रग्बी सेवंस टीम के स्टार एडम थॉमसन ने घुटने की चोट के कारण तीन से 14 अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया है।

यह 28 वर्षीय कल ओटागो की तरफ से नेशनल प्रोविंशियल चैम्पियनशिप में नार्थलैंड के खिलाफ खेल रहे थे, तभी उनके घुटने की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिसके बाद उन्हें 10 हफ्ते के आराम की सलाह दी गई।

इससे वह ओटागो के इस सत्र के अलावा यूरोप में नवंबर में होने वाले दौरे के लिए टीम से भी बाहर हो गए। न्यूजीलैंड सेवंस टीम ने अभी तक थामसन की जगह दूसरे खिलाड़ी को नहीं चुना है। (भाषा)