इंग्लैंड ने जापान को 4-3 से हराया
इंग्लैंड ने जापान को 4-3 से हराकर चैम्पियंस चैलेंज हॉकी टूर्नामेंट के चार मैचों में पहली जीत दर्ज की।खेल के पहले भाग में सुस्त दिख रही इंग्लैंड की टीम ने दूसरे भाग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।उसके लिए रिचर्ड मेंटेल (29वाँ) रिचर्ड अलेक्जेंडर (50वाँ) जोंटी क्लार्क (61वाँ) और राब मूरे (66वाँ) मिनट ने गोल दागे। वहीं जापान के लिए तकाहिको यामाबोरी (10वाँ)और (70वाँ) और योशिहिरो अनाइ (59वाँ) ने गोल किए।इंग्लैंड और जापान दोनों के अब तीन-तीन अंक हैं, लेकिन दोनों में से कोई भी खिताब की दौड़ में नहीं है।