• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्वकप 2014
Written By भाषा
Last Modified: रियो डि जेनेरियो , शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (20:18 IST)

विश्व कप फाइनल की आधिकारिक गेंद पेश

फीफा फुटबॉल विश्व कप 2014
FILE
रियो डि जेनेरियो। खेल सामान बनाने वाली कंपनी एडीडास ने शुक्रवार को 13 जुलाई को यहां होने वाले फीफा फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मैच के लिए आधिकारिक गेंद पेश की।

इस गेंद को ‘ब्राजुका फाइनल रियो’ नाम दिया गया है।

‘गोल डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार विश्व कप के खिताबी मुकाबले के लिए पेश इस गेंद पर हरे और सुनहरे रंग की लाइनें मौजूद हैं। (भाषा)