• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. महाशिवरात्रि
  4. mahashivratri pujan rashi anusar
Written By

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव को प्रसन्न, जानिए कैसे करें पूजा

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव को प्रसन्न, जानिए कैसे करें पूजा - mahashivratri pujan rashi anusar
इस वर्ष महाशिवरात्रि का शुभ पर्व 4 मार्च 2019 को है। आइए जानते हैं कैसे करें महादेव को प्रसन्न अपनी राशि के अनुसार... 
 
मेष - गुड़ के जल से अभिषेक करें। लाल मिठाई का भोग लगाएं। लाल चंदन व कनेर की फूल से पूजा करें ।
 
मंत्र - ॐ नमः शिवाय
 
वृष - दही से अभिषेक करें। शक्कर, चावल, सफेद चंदन सफेद फूल से पूजा करें। 
 
मंत्र - ॐ मृत्युंजयाय नमः
 
मिथुन - गन्ने के रस से भगवान का अभिषेक करें। मुंग, दूब और कुशा से पूजा करें। 
 
मंत्र - ॐ ओमकाराय नमः 
 
कर्क - घी से अभिषेक कर चावल, कच्चा दूध, सफेद आक व शखपुष्पी से शिवलिंग की पूजा करें। 
 
मंत्र - ॐ महाकालाय नमः 
 
सिंह - गुड़ के जल से अभिषेक कर गुड़ व चावल से बनी खीर का भोग लगाकर मंदार के फूल से पूजा करें। 
 
मंत्र - ॐ त्रयंबकाय नमः
 
कन्या - गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान शंकर को भांग, दूब व पान अर्पित करें। 
 
मंत्र - ॐ उमापतयै नमः
 
तुला - सुगंधित तेल या इत्र से भगवान का अभिषेक कर दही, मधुरस व श्रीखंड का भोग लगाएं। सफेद फूल से भगवान की पूजा करें। 
 
मंत्र - ॐ वृषभध्वजाय नमः
 
वृश्चिक - पंचामृत से अभिषक करे। लाल फूल से भगवान की पूजा करें। 
 
मंत्र - ॐ चन्द्रमौलिने नमः 
 
धनु - हल्दी युक्त दूध से अभिषेक कर बेसन से बनी मिठाई से भगवान का भोग लगाएं। गेंदे के फूल से उनकी पूजा करें। 
 
मंत्र - ॐ पिनाकपाणिने नमः
 
मकर - नारियल पानी से अभिषेक कर उड़द से बनी मिठाई का भगवान को भोग लगाएं। नीलकमल के फूल से उनकी पूजा करें। 
 
मंत्र - ॐ सद्य़ोजाताय नमः
 
कुंभ - तिल के तेल से अभिषेक कर उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं। शमी के फूल से भगवान की पूजा करें।
 
मंत्र - ॐ हरिहराय नमः
 
मीन - केसरयुक्त दूध से भगवान का अभिषेक कर दही भात का भोग लगाएं। पीली सरसों और नागकेसर से भगवान की पूजा करें।
 
मंत्र - ॐ वैद्यनाथाय नमः
ये भी पढ़ें
बम बम भोले और हर हर महादेव सहित शिव के 10 जयकारे