• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex up 127 points
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 मार्च 2023 (17:53 IST)

सोमवार को बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 127 अंक मजबूत, निफ्टी भी 17 हजार अंक के करीब

सोमवार को बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 127 अंक मजबूत, निफ्टी भी 17 हजार अंक के करीब - Sensex up 127 points
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 126 अंक से अधिक के लाभ के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 40.65 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 16,985.70 अंक पर बंद हुआ।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.76 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,653.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 492.45 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 40.65 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 16,985.70 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में रिलांयस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में प्रमुख रूप से तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्यादा 1.54 प्रतिशत का लाभ दर्ज हुआ। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में पॉवरग्रिड, ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।
 
बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुक्रवार को नुकसान में रहे थे। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 1,720.44 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
EPFO : 28 को मिलेगी खुशखबरी, EPFO बढ़ाकर देगा ब्याज! इस बार कितना मिलेगा