सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex plunges over 850 points amid Russia-Ukraine tensions
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (12:25 IST)

रूस यूक्रेन तनाव के बीच सेंसेक्स ने 850 अंक से अधिक का गोता लगाया, निफ्टी में भी रही गिरावट

Mumbai Stock Market
मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 850 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 851.99 अंक की गिरावट के साथ 54,250.69 पर था।
 
इसी तरह एनएसई निफ्टी 185.60 अंक की गिरावट के साथ 16,312.45 पर आ गया। सेंसेक्स में शुरुआती कारेाबार में एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में थे जिनमें 4.51 फीसदी तक की गिरावट आई।
पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 366.22 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,102.68 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 107.90 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,498.05 पर बंद हुआ। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 1.53 फीसदी बढ़कर 112.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 6,644.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।