रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 12,650 से नीचे
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (10:52 IST)

कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 12,650 से नीचे

Mumbai stock market | कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 12,650 से नीचे
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक की गिरावट हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि मुनाफावसूली की संभावना के चलते बाजार में इस समय ठहराव की स्थिति है।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 251.44 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 43,105.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 68.95 अंक या 0.54 प्रतिशत फिसलकर 12,621.85 पर था।सेंसेक्स में सबसे अधिक 3 प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एलएंडटी, ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। 
 
दूसरी ओर एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
 
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 236.48 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,357.19 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 58.35 अंक या 0.46 प्रतिशत घटकर 12,690.80 अंक पर आ गया। 
 
विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 1,514.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नोबेल पुरस्कार विजेता के साथ मिलकर ब्रह्मांड के रहस्य उजागर करेंगे भारतीय खगोलविद्