शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex and Nifty declined due to weak trend in global markets
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (14:43 IST)

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट - Sensex and Nifty declined due to weak trend in global markets
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और आईटी शेयरों में गिरावट के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 186.74 अंक गिरकर 62,491.17 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 51.95 अंक टूटकर 18,608.35 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टोकियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नुकसान में बंद हुए थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 144.61 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,677.91 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.30 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,660.30 अंक पर बंद हुआ था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 82.16 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रुप से 372.16 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta