शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. नीति नियम
  4. day food

इस वार को करें इस भोजन का त्याग अन्यथा पछताएंगे...

इस वार को करें इस भोजन का त्याग अन्यथा पछताएंगे... - day food
हिन्दू धर्म में किसी वार, तिथि, नक्षत्र आदि में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इस बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। यहां प्रस्तुत है किस वार को किन पदार्थों का त्याग करना चाहिए। यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। 
 
*सोम वार को करें शक्कर का त्याग।
*मंगल वार को करें घी का त्याग।
*बुध वार को करें हरी सब्जी का त्याग।
*गुरु वार को करें दूध और केले का त्याग।
*शुक्र वार को करें खट्टे पदार्थों का त्याग।
*शनि वार को करें तेल का त्याग।
*रवि वार को करें नमक का त्याग।
 
अगले पन्ने पर किस माह में क्या त्यागें...
माह अनुसार भोजन चयन:
* चैत्र माह में गुड़ खाना मना है।
* बैखाख माह में नया तेल लगा मना है।
* जेठ माह में दोपहर में चलना मना है।
* आषाढ़ माह में पका बेल न खाना मना है।
* सावन माह में साग खाना मना है।
* भादौ माह में दही खाना मना है।
* क्वार माह में करेला खाना मना है।
* कार्तिक माह में बैंगन खाना मना है।
* माघ माह में मूली और धनिया खाना मना है।
* फागुन माह में चना खाना मना है।
  
*अन्य खाद्य मेल का त्याग :
*मछली, बैंगन, फलों के साथ दही और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
*मीठे और खट्टे फल एक साथ नहीं खाना चाहिए।
*भोजन के साथ फल नहीं लेना चाहिए।
*दूध और केला साथ साथ नहीं लेना चाहिए।
*खाने के बाद चाय नहीं लेना चाहिए।
*दूध के साथ नमकीन पदार्थ नहीं लेना चाहिए।
*पनीर और अंडा साथ साथ नहीं लेते हैं।
 
अगले पन्ने पर तिथि अनुसार क्या न खाएं..
 
1- प्रतिपदा को कुष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। 
2. द्वितीया को छोटा बैंगन व कटहल खाना निषेध है। 
3. तृतीया को परमल खाना निषेध है क्योंकि यह शत्रुओं की वृद्धि करता है। 
4. चतुर्थी के दिन मूली खाना निषेध है, इससे धन का नाश होता है। 
5. पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। अत: पंचमी को बेल खाना निषेध है। 
6. षष्ठी के दिन नीम की पत्ती खाना, एवं दातुन करना निषेध है। क्योंकि इसके सेवन से एवं दातुन करने से नीच योनि प्राप्त होती है। 
7. सप्तमी के दिन ताड़ का फल खाना निषेध है। इसको इस दिन खाने से रोग होता है। 
8. अष्टमी के दिन नारियल खाना निषेध है क्योंकि इसके खाने से बुद्धि का नाश होता है। 
9. नवमी के दिन लौकी खाना निषेध है क्योंकि इस दिन लौकी का सेवन गौ मांस के समान है।
10. दशमी को कलंबी खाना निषेध है। 
11. एकादशी को सेम फली खाना निषेध है। एकादशी, द्वादशी और तेरस के दिन बैंगन खाना मना है। इससे संतान को कष्ट होता है।
12. द्वादशी को (पोई) पु‍तिका खाना निषेध है। 
13. तेरस (त्रयोदशी) को बैंगन खाना निषेध है। 
14. अमावस्या, पूर्णिमा, सक्रांति, चतुर्दशी और अष्टमी, रविवार श्राद्ध एवं व्रत के दिन स्त्री सहवास तथा तिल का तेल, लाल रंग का साग तथा कांसे के पात्र में भोजन करना निषेध है। 
15. रविवार के दिन अदरक भी नहीं खाना चाहिए। 
16. कार्तिक मास में बैंगन और माघ मास में मूली का त्याग करना चाहिए।
17. अंजली से या खड़े होकर जल नहीं पीना चाहिए। 
18. जो भोजन लड़ाई झगड़ा करके बनाया गया हो, जिस भोजन को किसी ने लाँघा हो तो वह भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि वह राक्षस भोजन होता है।
19. जिन्हें लक्ष्मी प्राप्त करने की लालसा हो उन्हें रात में दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए। यह नरक की प्राप्ति कराता है।
20.अमावस्या, पूर्णिमा, संक्रांति, चतुर्दशी और अष्टमी, रविवार, श्राद्ध एवं व्रत के दिन स्त्री सहवास तथा तिल का तेल, लाल रंग का साग तथा कांसे के पात्र में भोजन करना मना है।