शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. rio olympic weird red marks atheletes reason
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 अगस्त 2016 (15:03 IST)

लव बाइट्स नहीं, रियो खिलाड़ियों के शरीर पर इस वजह से हैं अजीब लाल निशान

लव बाइट्स नहीं, रियो खिलाड़ियों के शरीर पर इस वजह से हैं अजीब लाल निशान - rio olympic weird red marks atheletes reason
रियो ओलंपिक में भाग ले रहे कई खिलाड़ियों, जिनमें माइकल फेल्प्स भी शामिल हैं, के शरीर पर लाल बड़े गोले के निशान हैं। 


 
 
प्रेक्टिस सेशन और खिलाड़ियों की पर्फोर्मेंस से भी बढ़कर, ये निशान सभी की नजर में आए। इन निशानों के पीछे एक थेरेपेटिक वजह है। ये निशान एक तरीका, जिसे 'कपिंग' कहते हैं, का नतीजा हैं। यह एक प्राचीन चायनीज थेरेपी है। 
 
यह तकनीक एक प्रकार का एक्यूपंचर है। जिसमें शरीर के कई भागों की  त्वचा को छोटे छोटे ग्लास जारों में गुनगुने कॉटन के साथ खींचा जाता है। जब कॉटन ठंडा हो जाता है, तापमान कम होने से ग्लास जार उसी जगह रह जाता है। 
 
खिलाड़ियों को कैसे मिलता है फायदा? 
 
अंदर खींची हुई त्वचा में खून का प्रवाह बेहतर हो जाता है। जिसके बाद लाल निशान रह जाते हैं। इस थेरेपी से खिलाड़ियों का दर्द कम होता है और बॉडी को रिलेक्स होता है। लगातार होने वाले ट्रेनिंग सेशन को भी बॉडी आसानी से झेलती है। 
 
सोना बाथ, स्पा, वार्म बाथ, डी-स्ट्रेसिंग सेशन जैसे कई उपाय खिलाड़ियों की बॉडी को आराम देने के लिए किए जाते हैं। इसी तरह यह चायनीज थेरेपी भी कई खिलाड़ियों की पसंद बन चुकी है। यूएसए के जिमनास्ट एलेक्स नाडोर ने इसे अन्य किसी थेरेपी से बेहतर बताया। 
ये भी पढ़ें
बोल्ट ने पत्रकार वार्ता में किया सांबा डांस