Hanuman Chalisa
Thu, 12 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Boxer Vikas Krishnan wins

मुक्केबाज विकास कृष्णन अंतिम-16 में

Boxer Vikas Krishnan
रियो डी जेनेरियो। भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन यादव ने पुरुषों की 75 किलोग्राम मिडिलवेट स्पर्धा का पहला मुकाबला जीतकर प्री-क्वार्टर फाईनल में पहुंच गए हैं।
 
पूर्व एशियाई स्वर्ण पदक विजेता विकास ने स्पर्धा के प्रीलिमिनरी बाउट 77 में अमेरिका के अपने प्रतिद्वंद्वी एल्बर्ट शोन चार्ल्स कॉनवेल को 3-0 से हराते हुए अंतिम 16 में जगह बना ली। 18 वर्षीय कॉनवेल भारतीय मुक्केबाज के सामने संघर्ष करते दिखे। विकास अब 12 अगस्त को प्री-क्वार्टरफाइनल में तुर्की के सिपल ओंडर के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।
 
इस बीच, पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार आज लिथुआनिया के एवलदास पेत्रुस्कास के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
'वाटर किंग' फेल्प्स ने जीता 20वां ओलंपिक स्वर्ण