शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. दीपावली महापर्व की 10 खास बातें जानिए...
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2014 (15:51 IST)

दीपावली महापर्व की 10 खास बातें जानिए...

दीपावली महापर्व की 10 खास बातें जानिए... - दीपावली महापर्व की 10 खास बातें जानिए...
दीपावली महापर्व को लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। आइए जानें दीपावली की 10 खास बातें... 
 

 

1. दीपावली पर 'सरस्वती' के रूप में बही-खातों का पूजन किया जाता है।
 
2. 'महाकाली' के रूप में स्याही की दवात का पूजन किया जाता है।
 
3. कुबेर के रूप में तिजोरी का पूजन किया जाता है।
 
4. घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान के प्रमुख द्वारों पर स्वस्ति वाचक चिह्न आदि अंकित कर उनका पूजन किया जाता है।
 
5. दीपक जलाकर उन्हें क्रमबद्ध सजा कर महालक्ष्मी का प्रकाश के रूप में पूजन किया जाता है। इन दीपकों से देवस्थान, घर, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजाया जाता है।
 
6. दरिद्रता नाश हेतु, आर्थिक प्रगति में बाधा निवारण हेतु, आर्थिक उन्नति हेतु विभिन्न स्तोत्र, सहस्रनाम, कवच व वेद अथवा पौराणिक मंत्रों का अनुष्ठान दीपावली की रात्रि में किया जाता है।
 
7. प्रसन्नता व्यक्त करने हेतु आतिशबाजी की जाती है। 
 
8. मित्रों, स्नेहियों को शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं। मिठाई व उपहार का वितरण किया जाता है।
 
9. बुजुर्ग व पूज्य व्यक्तियों के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किए जाते हैं।
 
10. इसी दिन गायों के सींग आदि को सजाकर उन्हें घास व अन्न प्रदान कर अगले दिन गोवर्धन पूजन हेतु आमंत्रित किया जाता है।