शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. आलेख
  4. Surya Puja
Written By

भगवान सूर्य के अर्चन से खुलते है सफलता के द्वार...

भगवान सूर्य के अर्चन से खुलते है सफलता के द्वार... - Surya Puja
प्रतिदिन सूर्यदेव का अर्चन करने से सफलता के द्वार खुलना प्रारंभ हो जाते हैं। सर्वप्रथम शारीरिक कष्टों का निवारण होता है, वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों के हाथ में सूर्य रेखा का प्रादुर्भाव नहीं होता वह भी शीघ्र ही होता है।

संसार में जितना भी मान, सम्मान, ऐश्वर्य रहता है वह सूर्य के शुभ होने पर ही प्राप्त होता है। 

अनादि काल से हमारे ऋषि-मुनियों ने सूर्य नमस्कार और संध्या वंदन निरंतर कर ही आलौकिक शक्तियों को प्राप्त कर आम जनमानस का कल्याण किया है। वहीं श्रीराम भक्त हनुमान ने भी सूर्य से अनेक शक्तियों को प्राप्त किया है। ऐसा हमारे शास्त्रों में वर्णित है। 
 
करें सूर्य के बारह नामों का स्मरण
 
प्रतिदिन सूर्य के बारह नाम- मित्राय, रवये, सूर्याय, भानवे, खगाय, पुष्णे, हिरण्यगर्भाय, मरीचये, आदित्याय, सवित्रे, अर्काय, भास्कराय नामों से का स्मरण कर सूर्य का ध्यान करने से जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है।