मुख पृष्ठ > धर्म-संसार > धर्म-दर्शन > धार्मिक स्थल > शंकराचार्य के चार मठ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
शंकराचार्य के चार मठ
हिंदू धर्म की संत धारा
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
Saint Shankaracharya
WD

हिंदू धर्म का संत समाज शंकराचार्य द्वारा नियुक्त चार मठों के अधीन है। हिंदू धर्म की एकजुटता और व्यवस्था के लिए चार मठों की परंपरा को जानना आवश्यक है।

चार मठों से ही गुरु-शिष्य परम्परा का निर्वाह होता है। चार मठों के संतों को छोड़कर अन्य किसी को गुरु बनाना हिंदू संत धारा के अंतर्गत नहीं आता।

शंकराचार्य जी ने इन मठों की स्थापना के साथ-साथ उनके मठाधीशों की भी नियुक्ति की, जो बाद में स्वयं शंकराचार्य कहलाए जाते हैं। जो व्यक्ति किसी भी मठ के अंतर्गत संन्यास लेता हैं वह दसनामी संप्रदाय में से किसी एक सम्प्रदाय पद्धति की साधना करता है। ये चार मठ निम्न हैं:-

1. वेदान्त ज्ञानमठ:
ND
श्रृंगेरी ज्ञानमठ भारत के दक्षिण में रामेश्वरम् में स्थित है। श्रृंगेरी मठ के अन्तर्गत दीक्षा प्राप्त करने वाले संन्यासियों के नाम के बाद सरस्वती, भारती तथा पुरी सम्प्रदाय नाम विशेषण लगाया जाता है जिससे उन्हें उक्त संप्रदाय का संन्यासी माना जाता है।

इस मठ का महावाक्य 'अहं ब्रह्मास्मि' है तथा मठ के अन्तर्गत 'यजुर्वेद' को रखा गया है। इस मठ के प्रथम मठाधीश आचार्य सुरेश्वरजी थे, जिनका पूर्व में नाम मण्डन मिश्र था।

2. गोवर्धन मठ :
ND
गोवर्धन मठ भारत के पूर्वी भाग में उड़ीसा राज्य के पुरी नगर में स्थित है। गोवर्धन मठ के अंतर्गत दीक्षा प्राप्त करने वाले सन्यासियों के नाम के बाद 'आरण्य' सम्प्रदाय नाम विशेषण लगाया जाता है जिससे उन्हें उक्त संप्रदाय का संन्यासी माना जाता है।

इस मठ का महावाक्य है 'प्रज्ञानं ब्रह्म' तथा इस मठ के अंतर्गत 'ऋग्वेद' को रखा गया है। इस मठ के प्रथम मठाधीश आद्य शंकराचार्य के प्रथम शिष्य पद्मपाद हुए।
1 | 2  >>  
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
इंदौर का ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर
गोवर्धन पर्वत और वल्लभाचार्य
श्रीनाथद्वारा वैश्वण तीर्थ
श्रीराधा दामोदर मंदिर
पाण्डवों के अज्ञातवास का साक्षी : श्रीवासुदेव तीर्थ
सबसे पुरानी वैदिक पाठशाला