मेष - चू, चे, चो, ला, ली मेष राशि वाले जातकों को इस माह प्रॉपर्टी की वृद्धि का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से कार्य होंगे। आलस्य का एहसास होगा, मित्रों से सोचकर व्यवहार करें, विरोध की संभावना है। व्यर्थ तनाव से बचें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, हानि या नुकसान की आशंका है। परिवार के छोटे झग ड़े माह अंत में दुख दे सकते हैं। व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। व्यर्थ चिंता सताएगी।
ND
ND
वृषभ : ई, उ,ए, ओ, वा वृषभ राशि वाले जातकों के इस माह सम्मान, सफलता मिलेगी। अपने नजदीक लोगों से व्यवहार सोचसमझकर करें, विश्वसनीय व्यक्ति से धोखा हो सकता है। परिवार में अनबन के योग हैं। व्यापारी बंधु को उलझनें आएँगी। इस माह यात्रा के योग हैं। कृषक को लाभ मिलेगा। खर्च का भार बढ़ेगा। परिवार में पत्नी से सहयोग मिलेगा। भोजन ठीक नहीं लगेगा अर्थात अरूचि बढ़ेगी।
ND
ND
मिथुन : का, की, कू,घ, ड मिथुन राशि वालों को इस माह सगे-संबंधियों से हानि के योग हैं। भाई से कलह होने की संभावना है। कृपया संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें। इस माह धार्मिक कार्य के योग हैं। इस कष्ट के साथ सफलता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में एवं स्थिति में उचार-चढ़ाव।
ND
ND
कर्क : ही, हू, हे, हो, डा कर्क राशि वाले जातकों को इस माह पदोन्नति का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। शेयर से लाभ मिलेगा। धन लगाएँ, पुराना मित्र मिलेगा। आपको पड़ोसी से अच्छा सहयोग मिलेगा। मनोरंजन वाली यात्रा के योग हैं। परंतु मानसिक एवं शारीरिक कष्ट बना रहेगा।