आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » राशियाँ » मई 09: द्वादश राशियों का फलादेश
राशियाँ
Feedback Print Bookmark and Share
 

Aries
ND
मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ)
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अचानक यात्रा करना पड़ेगी। भूमि संबंधी लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलने से खुशी मिलेगी। मित्रों से विरोध होने की संभावना बनती है। व्यवहार का ध्यान रखें।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
Taurus
ND
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मांगलिक कार्यों की वजह से तनाव वाला रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। इससे बचें एवं स्वयं का ध्यान रखें। इसके बावजूद आत्मबल में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्च होगा, विश्वसनीय व्यक्ति से धोखा हो सकता है। ध्यान दें। परिवार में अनबन, धंधे में उलझनें आएँगी। वाहन क्षति की आशंका।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
Gemini
ND
मिथुन र‍ाशि वाले जातकों को इस माह परिवार वालों से हानि हो सकती है। मतभेद एवं तनाव की स्थिति बनेगी। व्यापार से कम लाभ मिलेगा। भूमि एवं मकान संबंधी कार्य होंगे। पति-पत्नी आपस में मधुर संबंध बनाकर रखें। विवाद की संभावना बनती है। यात्रा के योग हैं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
Cancer
ND
कर्क राशि वाले जातक इस माह स्वयं का ध्यान रखें। रोग से पीड़ित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। व्यापार में हानि के योग, कार्य अधिक रहेगा। बुद्धि भ्रमित रहेगी। नौकरी वालों की पदोन्नति के योग बनते हैं। माह के अंतिम सप्ताह में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं थोड़ा लाभ होगा।

Leo
ND
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातकों को इस माह पत्नी एवं बच्चों से सहयोग मिलेगा। धनागम होगा परंतु ऋण लेने से बचें। उत्साह में वृद्धि के साथ वाहन सुख के योग हैं। आपसी वाद-विवाद से बचें। यात्रा की संभावना है।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ठ, पे, पो)
Virgo
ND
कन्या राशि वाले जातक आस-पास के लोगों से सोच-समझकर व्यवहार करें। पड़ोसी से विवाद की स्थिति बनती है। सूझबूझ से काम लें, लाभ मिलेगा। शत्रु द्वारा कार्य में बाधा। साहस में कमी के कारण मानसिक चिंता रहेगी। इन सभी चिंताओं के साथ शुभ समाचार के योग भी बनते हैं।
 
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, कुंभ, मकर, मीन, राशियाँ, राशिफल, ज्योतिष, भविष्यफल, राशि भविष्य