आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » राशियाँ » दीपावली पर राशि अनुसार जाप
राशियाँ
Feedback Print Bookmark and Share
 
कन्या- इस राशि वालों को ॐ सोम सोमाय नम: एवं ॐ नम: शिवाय का जाप फलदायी रहेगा।
लाभ- अच्छे लोगों से संपर्क की संभावना बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

तुला- इस राशि वालों को दीपावली पर शनि पूजन शुभ होगा। साथ ही शिवाष्टक एवं शिव चालीसा का पाठ करें। शनि मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: की 8 माला जपना शुभ होगा।
लाभ- आर्थिक लाभ। आत्मविश्वास में वृद्धि। मनोकामना पूर्ण होगी।

वृश्चिक- इस राशि वालों को ॐ गुरुवे नम: या ॐ चं चंद्रमस्यै नम: की 11 माला जपनी चाहिए।
लाभ- एकाग्रता में वृद्धि होगी। खर्च में कमी आएगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।

धनु- धनु राशि वालों को विष्णु सहस्रनाम का पाठ अनिवार्य है। इसका पाठ रात्रि 10 बजे के उपरांत सिर्फ एक बार करना पर्याप्त है।
लाभ- विद्या, धन, ज्ञान पद, प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर- इस राशि वालों को दुर्गा चालीसा के अतिरिक्त अर्गला एवं कीलक मंत्र का जाप करना अनिवार्य है।
लाभ- शारीरिक कष्टों से मुक्ति। स्वास्थ्य लाभ होगा। मांगलिक कार्य होंगे।

कुंभ- इस राशि वालों को गणेशजी के हर स्तोत्र, चालीसा, स्तुति एवं मंत्र शुभ फलदायी होंगे। अथर्वशीर्ष का 11 बार पाठ अति‍शुभ होगा।
लाभ- वर्षों से जो काम नहीं बन रहे हैं वे बनेंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग हैं। नौकरी में सम्मानजनक स्थान बना रहेगा।

मीन- इस राशि वालों को लक्ष्मीपूजन के बाद ॐ सोम सोमाय नम: की एक माला जपना शुभ होगा।
लाभ- मानसिक शांति में वृद्धि होगी। घर में चारों अओर से खुशियाँ आएँगी। आर्थिक लाभ होगा।
 
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: दीपावली, दिवाली, राशि, ज्योतिष, भविष्य, आलेख, पूजन, पूजा, Rashi, diwali, dipawali, poojan, puja, bhavishya