1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. अंकशास्त्र से जानिए कंपनी की शुभता

अंकशास्त्र से जानिए कंपनी की शुभता

अंकशास्त्र से जानिए कौनसी नौकरी करें

अंकशास्त्र
ND
- मनीषा कौशिक

अखिल ब्रह्माण्ड की क्रिया‍शीलता में व्याप्त अक्षररूपी ब्रह्म जो सहज ही प्रत्येक पदार्थों व प्राणियों की क्रियाकलाप से उत्पन्न होता रहता है। जिससे मानव ने न केवल संवाद शक्ति प्राप्त की बल्कि प्रत्येक वस्तु, ग्रह, उपग्रह, नक्षत्रों, की चाल का अंकन भी किया। साथ ही दैनिक जीवन में अंकों का प्रयोग कर प्रत्येक मार्ग को सुगम बनाया।

बिना अंकशास्त्र के जीवन एक पल भी नहीं चल सकता। जिसके महत्व को प्राचीन काल में ही ऋषियों ने स्वीकार किया। आज बदले परिवेश में जहाँ कई विधाएँ लुप्त हो चुकी हैं वहीं अंकशास्त्र किसी न किसी रूप में प्रत्येक व्यक्ति व वस्तु के मध्य स्थित है।

अंकशास्त्र गणनाओं का ऐसा रहस्यमयी एवं प्रभावशाली माध्यम है जिसमें सुख, सौभाग्य, समृद्धि व स्वस्थ जीवन के अगनित रहस्य छिपे हुए हैं। प्रत्येक व्यक्ति का मूलांक, जन्मांक, नामांक ग्रह, नक्षत्रों व दैवीय शक्ति द्वारा प्रभावित होता है तथा उसी के अनुसार व्यक्ति के आचार-विचार उत्पन्न होते हैं, जो स्वास्थ्य क्षमताओं को घटाते बढ़ाते रहते हैं।

कंपनी के अधिकारी की अनुकूलता
ND
इसी प्रकार आपके नाम का मूलांक व उच्चाधिकारी के नाम का मूलांक तथा कम्पनी के नाम का मूलांक यदि आपस में मित्र भाव के है तो जहाँ आप कार्यरत हैं या फिर कार्य करने के इच्छुक तो अधिक समय टिक पाते हैं और कार्य सुचारू रूप से संचालित होते हैं तथा आप कम्पनी के लिए और कम्पनी आपके लिए उन्नति व लाभ प्राप्त करती है। किन्तु इसके विपरीत क्रम में यदि आपका मूलांक शत्रु भाव का है तो उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल का अभाव रहता है तथा आप एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए उत्सुक रहते हैं, चिंताएँ व समस्याएँ बढ़ जाती हैं और कोई भी एक-दूसरे के लिए परस्पर फायदेमंद नहीं होते है।

किसी लक्ष्य हेतु व सुखद जीवन को प्राप्त करने के लिए प्राचीन काल से ही उसके शुभ समय आदि पर सूक्ष्मता से ज्योतिषशास्त्र अंकशास्त्र आदि के माध्यम से विचार किया जाता रहा है। जो अंकगणनाओं के माध्यम से व्यक्ति के नाम, राशि, व्यक्तित्व आदि का निर्धारण कर उसे देशकाल के अनुसार एक नई दिशा, दशा व ऊँचाई देने में सहायक होते हैं।

किसी व्यक्ति का शुभ नाम, उसका जन्मांक, मूलांक यदि अंकशास्त्र के अनुसार शुभ होते हैं तो उसे एक अद्भुत आत्मशक्ति (ऊर्जा) प्राप्त होती है। जिससे वह सुखी व सम्पन्न जीवन की तरफ अग्रसर होता है। किन्तु इसके विपरीत व्यक्ति सफलता के सोपान छूने के लिए कई तरह से प्रयासरत रहता है लेकिन कठिन प्रयासों के बाद भी संबंधित लक्ष्य प्राप्त नहीं होता। एक लंबा समय, परिश्रम, पैसा व्यर्थ ही चला जाता है। यही अंकशास्त्र का खेल है।

अंकशास्त्र के अनुसार नाम बदलकर उन्नतशील शुभ नामांक प्राप्त किया जा सकता है। किन्तु प्रत्येक मामले में नाम बदलना सम्भव नहीं हो पाता। जैसे- निजी व सरकारी क्षेत्रों में अंश व दीर्घकालीन नौकरी, व्यवसाय करना, प्रबंधन, प्रशासन, नेतृत्व की सेवाओं में कम्पनी या संस्था का नाम, आपका नाम व जिस अधिकारी के अधीन कार्य करने जा रहे है उन्हें बदलना संभव नहीं हैं। ऐसी स्थिति में यदि आपको एक से अधिक जगह सेवाएँ देने हेतु बुलावा आया हो तो अपने मित्र अंक नाम वाली कम्पनी व अधिकारी को चुन सकते है। जो वाकई आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

यदि आपका मूलांक

1 है तो आपके लिए 1, 2,4,7 व 9 अंक वाली कम्पनी व अधिकारी लाभप्रद रहेंगे।

2 मूलांक के लिए 1,2, 7 व 9 अंक।

3 मूलांक के जातकों के लिए 1,3,6 तथा 9 अंक शुभ।

4 अंक वालों के लिए 4,5,6 अंक लाभप्रद रहेंगे।

5 अंक के मूलांक के जातकों के लिए 1,5,6 व 8 अंक।

6 अंक वाले के लिए 3, 6, व 9 अंक लाभकारी रहेंगे।

इसी प्रकार 7 मूलांक के लिए 1,2,7 व 9 अंक।

8 के लिए 5 व 6 अंक।

9 अंक के मूलांक वाले जातकों हेतु 1,3,6 और 9 अंक के मूलांक की कम्पनी फायदेमंद व उन्नति देने वाली होगी।

इस प्रकार अंकशास्त्र अपने आप में कई लाभकारी व गूढ़ रहस्यों को समेटे हुए है।

कैसे जाने आपने मूलांक को :-
यदि आपका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख में हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।
2, 11, 20, 29 में हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।
3,12,21,30 तारीख वालों का 3 मूलांक होगा।
4,13,22,31 तारीख को जन्में जातक 4 मूलांक वाले होंगे।
5,14,23, तारीख के जातकों का 5 मूलांक होगा।
6,15,24 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 6 होगा।
7,16,25 तारीख में जन्म लेने वालों का मूलांक 7 होगा।
8,17,26 में जन्में जातकों का मूलांक 8 होगा।
9,18,27 तारीख में जन्म लेने वाले जातकों को मूलांक 9 होगा।

मनीषा कौशिक जानीमानी युवा टैरोकार्ड रीडर है। टैरो के अलावा अंकशास्त्र, नेम थेरेपी, वास्तु एवं फेंगशुई के क्षेत्र में खास दक्षता रखती है। विविध राष्ट्रीय चैनलों पर विशेषज्ञ सलाह के लिए आमंत्रित की जाती हैं।
मो. : 91- 9591446304
ई-मेल : www.askmanisha.com