बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. राशि बताएँ : गर्मियों में क्या खाएँ
Written By भारती पंडित

राशि बताएँ : गर्मियों में क्या खाएँ

गर्मी का आहार: राशि के अनुसार

Astro Tips for Youth | राशि बताएँ : गर्मियों में क्या खाएँ
ND
- भारती पंडित

गर्मियों में यदि कोई चीज सबसे अधिक प्रभावित होती है तो वह है खान-पान। अधिक गरिष्ठ खाना पेट खराब करता है और बीमार बना देता है। इस मौसम में एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जानिए किस राशि के लिए कौन सा आहार सही होगा। आप अपनी राशि बताएँ और जानिए कि गर्मियों में क्या खाएँ :

1. मेष : इस राशि के लोग मंगल के कारण गर्मी से अधिक प्रभावित होंगे अतः इन्हें तेल, मसालों, बादी वाली चीजें व अधिक ठंडी वस्तुओं से बचना चाहिए। सिंपल खाना लीजिए और हो सके तो कम खाना खाएँ।

2. वृषभ: इस राशि के लोग विशेष रूप से राई, मिर्ची, घी का सेवन कम कीजिए। पानी और जूस ज्यादा लीजिए। दही का सेवन रात में बिलकुल न कीजिए।

3. मिथुन: बादी की तासीर वाली राशि है। बैंगन, कटहल, मैदा आदि से दूर रहें। सलाद और मौसमी फल खूब खाएँ।

4. कर्क: दही व छाछ का सेवन कीजिए। पानी खूब पीएँ। कोशिश कीजिए कि शरीर का ताप न बढें। नमक कम लें। आइसक्रीम रात में न खाएँ।

5. सिंह : मसाले व तली भुनी चीजें एकदम छोड़ दीजिए। किशमिश, अखरोट व मिश्री का प्रयोग कीजिए। नींबू पानी पीएँ।

ND
6 कन्या : रात में ठंडी व मैदे की चीजें न खाएँ। पानी खूब पीएँ और नींद का ख्याल रखें।

7. तुला: सर्द-गर्म न हो इसका ध्यान रखें। हरी सब्जियाँ, मौसमी फल और पनीर-दही खाएँ।

8. वृश्चिक : ऐसी चीजों से बचिए जो कफ़ बनाती हो। बाहर का खाना न खाएँ। आइसक्रीम भी रात में न लें। दही में चीनी मिलाकर ही खाएँ।

9. धनु : रात में हल्का खाना ही लीजिए। तेल-मसाले और अधिक खाने से परहेज कीजिए। मटके का पानी लें, फ्रिज का नहीं।

10. मकर : ठंडी वस्तुओं से बचना होगा नहीं तो गला परेशान करेगा। ताजा पानी लें। रखी हुए वस्तुएँ न खाए। मैदे के व्यंजन से बचिए।

11. कुम्भ : एक साथ ढेर सारा खाना खाने से बचिए। ढेर सारी कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम भी नुकसान करेगी। सलाद के साथ सादा भोजन कीजिए।

12. मीन : अधिक ठंडा या अधिक गरम खाना न खाएँ। नॉर्मल टेम्परेचर पर रखा खाना लीजिए। रात में दही खाना हो तो नमक डाल कर खाएँ। दलिया व सत्तू का प्रयोग कीजिए।