मूलांक 1 से 9 होते हैं। प्रत्येक मूलांक के लिए कुछ विशेष रंग निर्धारित हैं जो व्यक्ति के भाग्य को 'सपोर्ट' करते हैं और उसे सफलता दिलाते हैं।
मूलांक 1 : हलका पीला, भूरा, सुनहरा रंग इनके लिए विशेष शुभ है। मूलांक 2 : सफेद, क्रीम, हलका व गहरा हरा रंग इन्हें शुभता देता है। काले, बैंगनी, गहरे रंग न पहनें।
मूलांक 3 : बैंगनी, जामुनी, पीला, नीला, रंग इनके लिए विशेष है। इसके अलावा गाढ़े रंगों से बचना चाहिए। मूलांक 4 : चमकदार नीला रंग इनके लिए विशेष है। इसके अलावा गाढ़े रंगों से बचना चाहिए।
ND
मूलांक 5 : सभी हलके रंग (भूरे-क्रीम-सफेद-गुलाबी) पहनें। गाढ़ें रंगों से बचें। मूलांक 6 : नीला, आसमानी, नेवी ब्लू, गुलाबी रंग इनके लिए शुभ हैं। गहरे लाल रंग से बचें।
मूलांक 7 : इनके लिए हरे, सफेद, पीले व सुनहरे रंगों के शेड्स उपयुक्त हैं। काले-नीले रंग से बचें। मूलांक 8 : गहरे नीले, गहरे भूरे, स्लेटी व बैंगनी के सारे शेड्स अच्छे रहते हैं। हलके रंग इन्हें 'डिप्रेस' करेंगे।
मूलांक 9 : लाल, गुलाबी, बैंगनी रंग व गहरे शेड्स इनके लिए सही हैं। पीला-नारंगी रंग न पहनें।
विशेष : कई बार नियत रंग पहनना संभव नहीं होता। ऐसे में अपने नियत रंग का रूमाल, पर्स, टाई या हाथ में बँधा धागा इसका बेहतर उपाय हो सकता है। कार्य की शुभता के लिए इसे अपनाना चाहिए।