आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » आलेख » अँगूठा एवं उसके प्रभाव- 2
आलेख
Feedback Print Bookmark and Share
 
- पं. दयानन्द शास्त्री

ND
पतले अँगूठे वाले व्यक्ति में नियंत्रण शक्ति की अधिकता होती है। ऐसे व्यक्ति क्रोध, भावुकता व वासना पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हैं। ऐसे व्यक्ति चरित्रवान, बुद्धिमान, ईमानदारी व दयालु होते हैं। यदि इन्हें कोई बात अच्छी नहीं लगती तो भी मन में दबा लेते हैं। झगड़ा नहीं करते हैं। ये दिन दोगुनी व रात चौगुनी तरक्की करने वाले होते हैं। सभी तरह से सम्मान के हकदार होते हैं। शुक्र, सम, मस्तिष्क रेखा दोनों ओर शाखान्वित व हाथ का रंग गुलाबी हो तो देवतुल्य व वंदनीय होते हैं।

अधिक खुलने वाला अँगूठा यदि हथेली से अधिक कोण बनाता है तो ऐसे व्यक्ति सहज, धैर्य रखने वाले, गुणवान व महान होते हैं। अँगूठे का अधिक खुलना हाथ के लिए शुभ होता है। गुणों में वृद्धि होती है। ये क्रोधी नहीं होते हैं। इनके मित्र अधिक होते हैं। उदार होने के कारण पारिवारिक जीवन मधुर होता है। ऐसे व्यक्ति की संतान भी सुंदर, बुद्धिमान व गुणवान होती है। बृहस्पति की अँगुली अगर लंबी होती है तो सर्वगुण संपन्न व हर क्षेत्र में सफल होते हैं।

अँगूठे का ऊपरी पोर यदि चपटा होता है तो ऐसे व्यक्ति नशीली चीजों पर अधिक खर्च करते हैं। यदि ऐसे व्यक्ति नशा न करें तो चतुर होते हैं वरन मूर्ख होते हैं। यदि मस्तिष्क रेखा अच्छी होती है तो अपने परिवार की उन्नति करते हैं परंतु अपने बारे में नहीं सोचते हैं। यदि हाथ भारी होगा तो जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। गाँठदार अँगूठा होने पर शक्ति बहुत तीव्र होती है। इससे हर क्षेत्र में सफल होता है। यदि अँगुलियाँ बिना गाँठ की हों तो साधारण सफलता प्राप्त करते हैं।

अँगूठा बिना गाँठ का एकदम चिकना व सुडोल हो तो ऐसे व्यक्ति कल्पना लोक में अधिक रहते हैं। नित नई कल्पना करते रहते हैं। सोचते अधिक हैं परंतु कार्य कम करते हैं। ऐसे व्यक्ति कोमल व डरपोक प्रवृत्ति के होते हैं। ज्यादातर ऐसे व्यक्ति साहित्यकार या कलाकार होते हैं।

ND
गोल अँगूठे वाले व्यक्ति परिश्रमी, अपने दिमाग से सोचकर कार्य करने वाले व सफल होते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी संपन्न होते हैं। पारिवारिक जीवन संतुष्टमय रहता है परंतु संतान संबंधी परेशानी रहती है। ऐसे व्यक्ति जल्दी ही बेचैनी व अशांति महसूस करते हैं। सहृदय व खुशमिजाज होते हैं।

यदि अँगूठा लंबा होकर बृहस्पति की अँगुली के द्वितीय पोर तक जाता है तो ऐसे व्यक्ति जज होते हैं। इनमें निर्णय व नियंत्रण शक्ति उत्तम होती है। ऐसे व्यक्ति किसी का भी बुरा नहीं सोच सकते हैं। ये वक्त के पाबंद व अनुशासनप्रिय होते हैं। ऐसे व्यक्ति लाखों में भी अपनी अलग पहचान बनाए रखते हैं।

छोटे अँगूठे वाला व्यक्ति वहमी, अकड़ू, जल्दबाज, छोटा काम करने वाले, गलतियों को बार-बार दोहराने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों को मूर्ख व अपने आपको समझदार समझते हैं। दूसरों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करते। अँगूठा छोटा और मोटा हो तो ऐसे व्यक्ति का पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त रहता है। ये क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इनके शत्रु अधिक होते हैं। ऐसे व्यक्तियों का निवास स्थान भी गंदे स्थान पर होता है। साफ-सफाई की कमी पाई जाती है।

मोटे अँगूठे के गुण, छोटे अँगूठे से लगभग मिलते-जुलते हैं। मोटा अँगूठा यदि लंबा हो तो ऐसे व्यक्ति झगड़ा कम पसंद करते हैं। मोटे अँगूठे वाले अधिक कामुक प्रकृति के होते हैं। परिवार में अनबन रहती है। इनकी संतान का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। संतान अधिक होती है। मोटे अँगूठे वाले शराबी व नशीली चीजों का सेवन करने वाले पाए जाते हैं।

कठोर अथवा सीधा अँगूठा मोटा या छोटा किसी भी प्रकार का हो सकता है। इसकी विशेषता यह है कि यह पीछे की ओर मुड़ नहीं सकता है। ऐसे व्यक्ति मेहनती, ईमानदार व वचन के पक्के होते हैं। ये स्वनिर्मित व संघर्ष के पश्चात जीवन बनाने वाले होते हैं। कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं परंतु पत्नी व बच्चों के ऊपर रोब जमाते हैं। पत्नी से झगड़ा रहता है। इनकी संतान भी जिद्दी व स्वभाव से कठोर होती है।

जिस व्यक्ति का अँगूठा लचकदार होता है और पीछे की ओर मुड़ जाए तो वह हर प्रकार के माहौल में स्वयं को ढाल लेने में माहिर होता है। जिन लोगों के अँगूठे अत्यधिक लचीले हों और बहुत पीछे की ओर मुड़ जाते हैं ऐसे व्यक्ति बहुत खर्चीले और उदार हृदय वाले होते हैं। स्त्रियों के हाथों में गोल, सीधा, गोल नाखून वाला मुलायम अँगूठा हो तो शुभ होता है। (समाप्त)
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: अँगूठा, चरित्र, प्रभाव, मनुष्य, ज्योतिष, आलेख, हथेली, भविष्य, राशि, ग्रह, नवग्रह, व्यक्तित्व, क्षेत्र, मणिबंध, हथेली, पर्वत