मुख्य पृष्ठ > धर्म-संसार > ज्योतिष > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैसा गुजरेगा फरवरी...
जन्म तारीख अनुसार
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Devendra SharmaND

आपकी जन्म तारीख 1, 10, 19, 28 है तो यह माह आपके लिए उत्तम सफलतादायक रहेगा। आपकी पिछली समस्याओं का समाधान होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन कर पाएँगे। पारिवारिक एवं नवीन कार्य बनेंगे। नौकरी में है तो उन्नति होगी, बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा, शासकीय मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा।

आपकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 21 है तो इस माह आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में जुड़े व्यक्तियों को अपने कारोबार में सतर्कता रखनी होगी। आर्थिक लेन-देन जरा संभलकर ही करें। जोखिम के मामलों से बचना होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति को अपने कार्य में ध्यान रखकर चलना होगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। शत्रु पक्ष से बचकर रहना होगा।

आपकी तारीख 3, 12 है तो यह माह आपके लिए खुशहाली भरा रहेगा। कोई विशेष महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। पुराना कार्य रुका ही रहेगा वहीं परिचितों से संपर्क होगा। आध्यात्म की ओर रुझान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति भी सुखद स्थिति पाएँगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। लेखन कार्य से जुड़े लाभान्वित होंगे।

यदि आपकी जन्म तारीख 4, 13, 22 है तो यह माह आपको कोई नई सौगात दे सकता है। आपकी आर्थिक दशा में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम व्यतीत होगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण पाएँगे। शासकीय मामलों में सुधार होगा। विद्यार्थी वर्ग सुखद स्थिति पाएँगे। संतान पक्ष से सुखद स्थिति रहेगी। सोचे कार्य बनेंगे।

आपकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है तो आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। खोजी कार्य में सफलता मिलेगी, धैर्य से कार्य करने पर सुखद स्थिति भी पाएँगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा। मित्र वर्ग में विशेष लाभ वाली बात नहीं रहेगी। व्यापार- व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्य में सतर्कता रखकर चलना होगा। आर्थिक लेन-देन से बचकर चलें। यात्रा करते वक्त सावधानी रखना होगी।
  यदि आपकी जन्म तारीख 4, 13, 22 है तो यह माह आपको कोई नई सौगात दे सकता है। आपकी आर्थिक दशा में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम व्यतीत होगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बढ़ेगा।      


आपकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है तो आपको अपने कार्य में परिश्रम द्वारा अनुकूल सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। मानसिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य में संतोषजनक स्थिति पाएँगे। महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी सावधानी रखकर चलें तो अनुकूल स्थिति पाएँगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

आपकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है तो यह माह उन्नतिदायक रहेगा। उत्साह में वृद्धि होगी, शुभ कार्य भी बनेंगे। रुका कार्य बनेगा। व्यापार-व्यवसाय में संतोषजनक स्थिति का वातावरण रहेगा। पारिवारिक मामलों में संतोषजनक स्थिति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्त्री पक्ष के मामलों में सुखद स्थिति पाएँगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएँगे। नौकरी पेशा लाभान्वित होंगे।

आपकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है तो यह माह विशेष उन्नति व सफलता का रहेगा। यदि आपके कोई कार्य रुके हैं तो इस माह अवश्य पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में भाग लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। धन की समस्या दूर होगी। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति लाभान्वित होंगे। स्त्री पक्ष से सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक माहौल उत्तम रहेगा। पिता का सहयोग भी सराहनीय रहेगा।

आपकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है तो यह माह सुख-शांतिदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में उत्साहजनक माहौल रहेगा। पुराने परिचितों से संपर्क होगा। मातृपक्ष से सुखद स्थिति पाएँगे। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण पाएँगे। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। शत्रु पक्ष पर शांति नीति द्वारा सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों से यात्रा के योग भी बनेंगे। आर्थिक मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी।
और भी
नाम परिवर्तन और भाग्य
मकर संक्रांति देश के लिए कैसी रहेगी?
मकर संक्रांति और फल
सूर्य के संक्रमण काल का पर्व
वर्ष 2008 : आर्थिक भविष्यफल
वर्ष 2008 के ग्रहण व अंक ज्योतिष