• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 3 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

3 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा होगा आज का दिन आपके लिए

Daily Astrology | 3 अक्टूबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
FILE

मेष- मानसिक और शारीरिक सुख एवं संतोष रहेगा। मित्रता उपयोगी रहेगी। शुभ संदेश मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागी बनें। सरलता से रहें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। खानपान में अनियमितता नित्य कर्म को प्रभावित करेगी। कठोर वाणी का प्रयोग नुकसान कराएगा। ग्रहानुकूलता का लाभ मिल जाएगा। पुरानी योजना विस्तार होगा। मांगने पर सुविधा मिल जाएगी। सोचे कार्य समय पर नहीं हो पाने से मनोबल टूटेगा। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ेगा। व्यावसायिक योजनाओं में नुकसान होने की आशंका रहेगी। उद्देश्य पूर्ति का योग है।

वृषभ- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आय बढ़ी होने से अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें। नौकरी में तरक्की होगी। महत्वपूर्ण कार्य करना उचित रहेगा। साधनों में वृद्धि होगी। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। गण‍पति पूजन से लाभ होगा। धर्म लाभ लें। किसी कार्य में त्वरित लेन-देन शुभ फल देगा। परिवार सहित लंबी दूरी की यात्रा करेंगे। व्ययभार बढ़ने का डर रहेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। अपनों से विरोध उभरेगा। कानूनी समस्या का उचित हल निकलेगा।

मिथुन- प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकेगी। अपने कार्यों में योग्यता प्रदर्शित करने से लाभ की मात्रा बढ़ेगी। सामाजिक यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या को अनदेखा न करें। लाभदायक समय का उपयोग कर विवादों को टालना हितकर रहेगा। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। सुख-स्वास्‍थ्य उत्तम रहेगा। रुके काम शीघ्र पूर्ण होंगे। मेहनत के कार्य में दिल न लगाएं। स्वाभिमान कार्य सफलता का प्रतिशत बढ़ाएंगे। समय पक्ष का बना रहेगा। बाहरी मदद मांगने पर मिल जाएगी। सलाह से काम बनेगा।

कर्क- आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति क्रय के योग बनेंगे। उपहार का सम्मान प्राप्त होगा। समय अनुकूल होने से कार्यक्षेत्र में कम प्रयास से अच्छी सफलता मिलेगी। अनावश्यक व्यय से बचना चाहिए। उपयोगी उपकरणों की खरीदी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। सामाजिक परिवेश अच्‍छा रहेगा। नए समाचार प्राप्त होंगे। गुरुजनों का सम्मान करें। परिवार में विवादित विषय से दूरी बनाकर रखें। शुभ लाभप्रद समाचार मिलेगा। स्वविवेक से काम बनेगा। कारोबारी बिखराव समेट लेंगे। बनते हुए कार्य आगे टल सकते हैं।

सिंह- ऋण चुकाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने से भविष्य में लाभ की संभावना बनेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों से विवाद न करें। स्वास्‍थ्य के प्रति सावधानी रखें। निजी व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। मित्र वर्ग आपकी मदद करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नौकरी में पदोन्नति का योग है। लक्ष्य से विचलित न हो। स्वकार्य के प्रति निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। तर्क-वितर्क करने से सफलता मिलेगी। बाहरी मदद से काम तय होगा। अपना हित नहीं सधेगा। तनाव में बने रहेंगे।

कन्या- कार्य सिद्ध होगा। सुख प्राप्त होगा। मानसिक शांति रहेगी। संतान पर ध्यान देना होगा। व्यापार की उन्नति होगी। स्वास्‍थ्य का लाभ होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवादों को टालें। यश मिलेगा। उत्कर्ष के योग हैं। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद कार्य व्यवसाय में लाभ की कमी रहेगी। उच्च अधिकारियों से विरोध की स्थि‍ति बन सकती है। ऋण लेने से बचना चाहिए। विरोधी पक्ष के हावी होने से परेशानी खड़ी होगी। पुराना रोग उभर सकता है। आर्थिक हानि का डर रहेगा। कड़वा समाचार तनाव बढ़ाएगा।

तुला- तालमेल बनाकर चलेंगे। व्यापारियों को धन लाभ से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। नौकर विश्वासपात्र रहेंगे। जोखिम के कार्य सावधानी से करें। रुका धन मिलेगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। समय पर सभी काम होंगे। लेखन एवं अध्ययन कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा का योग है। सावधानी बरतें। मित्र मिलन से सुख होगा। आनंद रहेगा। अध्ययन में आलस्य नुकसानदेह साबित होगा। जनभावना का ख्‍याल रखना होगा। रोजमर्रा काम ब‍ाधित रहेगा। विरोधी गतिविधि पर अंकुश लगेगा।

अगले पन्ने पर पढि़ए अन्य राशियां


वृश्चिक- आय प्राप्ति के अच्‍छे संकेत हैं। शत्रु पक्ष शांत होने से आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्य की व्यस्तता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान से सहयोग मिलेगा। शिक्षा, संतान के कार्यों में सफलता मिलेगी। निजी पुरुषार्थ की वृद्धि होगी। किया गया प्रयास सफल होगा। श्रम अधिक होगा। सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करें। परस्पर विषयपरक विचार से पुरानी समस्या दूर होगी। विवाद का निपटारा होगा। रीति-‍नीति की प्रशंसा होगी। आय बढ़ेगी। पराक्रम की कमी बनी रहेगी।

धनु- निवेश लाभकारी रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। उपहार आदि की प्राप्ति होगी। कोई ऐसी घटना होगी, जो आपके हित में होगी। मनोरंजक यात्रा होगी। श्रम मात्रा अधिक होगी। सुखपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। लाभ होगा। शारीरिक दिक्कत नजरअंदाज न करें। परस्पर विषयपरक विचार से पुरानी समस्या दूर होगी। सेवा संबंधी विस्तार। उच्चस्थ ‍अधिकारी से निकटता। संतान चिंता निवारण मिलेगा। शारीरिक कमजोरी होते हुए भी कार्य पूरे मनोयोग से पूर्ण करेंगे। भाई-बहनों से संबंधों में शिथिलता आएगी।

मकर- दूर गए मित्र के संबंध में प्रिय समा‍चार मिलेगा। निजी मामलों में सक्रियता रखें। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। उद्योग-धंधे के मामले में जोश, उत्साह बढ़ा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। परीक्षार्थियों को परिश्रम का फल मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। शत्रु परास्त होंगे। मेहनत का फल न मिलने से निराशा होगी। सामाजिक स्तर पर नि:स्वार्थ कार्य प्रतिष्ठा देंगे। लापरवाही नुकसान करा देगी। सीमित संसाधन से काम निकालेंगे। विरोधी गतिविधि उभरेगी।

कुंभ- नौकरी में उत्तरदायित्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकेगी। नए संबंधों से लाभ होगा। कानूनी विवादों में लापरवाही से काम न लें। सुख-शांति एवं आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। मित्रता आपके लिए उपयोगी रहेगी। अनावश्यक विवाद टालें। हितकर रहेगा। लक्ष्य ‍प्राप्ति सुनिश्चित है। सद्प्रयास करते रहें। लाभजनक स्थितियां हैं। अध्यात्म को जीवन में अमल में नहीं ला पाएंगे। स्वजनों का खोया विश्वास पुन: प्राप्त होगा। बाहरी मदद से काम तय होगा। रोजमर्रा का काम बनाना आसान रहेगा। व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा।

मीन- आज परिश्रम अधिक करना होगा। नई योजनाओं का शुभारंभ कार्यक्षेत्र में हो सकेगा। खान-पान पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण बात मालूम होगी। आपकी समस्या का सरलता से समाधान होगा। लाभ मिलेगा। आनंददायक समय व्यतीत होगा। धर्मकार्य में रुचि रहेगी। दूसरे का दिल नहीं दुखाएं। भाइयों का सहयोग व्यापार को ऊंचाई देगा। कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। परिश्रम पूरा होगा। बराबर काम तय हो जाएगा। पुरानी उधारी वसूल लेंगे। आय के साधन में कमी के बावजूद स्थिति अनुकूल होने से मन प्रसन्न रहेगा।