शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. डोर रिश्तों की
  4. 13 Amazing Diwali Gift
Written By

दीपावली पर यह 13 उपहार, बढ़ाएंगे प्यार

दीपावली पर यह 13 उपहार, बढ़ाएंगे प्यार - 13 Amazing Diwali Gift
दीपावली पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को शुभकामनाओं के साथ मिठाइयां व उपहार भेजना भी इस पर्व पर परंपरानुसार कायम है। लेकिन समय के साथ-साथ इन उपहारों में बदलाव आया है। इस दिवाली आप भी यह सोच रहे हैं, कि अपनों को क्या उपहार दि‍या जाए, तो जरूर पढ़ि‍ए 13 खास टिप्स - 
 
1 दीपावली या किसी भी त्योहार पर खास तौर से अपनों को मिठाई भेजने की परंपरा रही है। इस बहाने आपके घर भी मिठाई के डिब्बों का अंबार लग जाता होगा। त्योहारी समय में हर घर में मिठाइयां अधिक हो जाती है और इसे खाने से भी लोग बचते हैं। ऐसे में रखे-रखे ही बहुत सी मिठाइयां खराब हो जाती हैं। इसके बजाए उपहार में ऐसी चीजें दें, जो जल्दी खराब न हो सके। 
 
2 आजकल उपहार में सूखे मेवे देने का चलन भी खूब चल रहा है। इसमें एक फायदा यह भी है, कि यह जल्दी खराब नहीं होते और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मिठाई के स्थान पर सूखे मेवों का विकल्प बिल्कुल सही रहेगा।
 
3  घर पर अधिक मेहनत नहीं करनी हो तो बाजार में कई तरह की नमकीन चीजें भी उपलब्ध हैं, जो आप उपहार स्वरूप दे सकते हैं। मीठा मुंह करके थक चुके लोगों को यह बहुत पसंद आएगा और जल्दी खराब भी नहीं होगा।
 
रिश्तों में मिठास हमारे मन के भावों से होती है। इसके लिए वे किसी मिठाई की मोहताज नहीं है। इस बात को ध्यान में रखकर आप अपने करीबी लोगों को भावों से भरे उपहार भी भेंट कर सकते हैं, जैसे घर को सजाने की कोई चीज या कार्ड जिसपर शुभकामनाओं के साथ उनके प्रति प्रकट होते आपके भाव लिखे हों।
 
5  दिवाली हो और दीपों की बात न हो, यह तो हो ही नहीं सकता। आप अगर चाहें तो रंगीन व डिजाइनर दीपकों के सेट घर पर ही तैयार कर लें। सुंदर महकती मोबत्त‍ियां भी उपहार के लिए एक अच्छा विकल्प है जो घर की शोभा बढ़ाएगी।


6  हैंडमेड चीजें यानि हाथ से बनी हुई कई चीजें आप घर पर ही बनाकर उपहार दे सकते हैं। हाथों से बनी चीजों में आपके मन के कोमल भाव भी प्रदर्शित होते हैं, जो आपके संबंधों को और भी मधुर बनाते हैं।
 
आप अगर चाहें तो कोई उपयोगी वस्तु जैसे पर्दे के सेट या चादर या फिर कोई सजावट की चीज भेंट कर सकते हैं, जो लंबे समय तक उपयोग में लाई जा सकती है।
 
 चांदी के सिक्के भी हमेशा से ही उपहारों में सर्वमान्य व उत्कृष्ट रहे हैं। चांदी के सिक्कों की पैकिंग करवाकर इसे दिवाली पर उपहार दिया जा सकता है। यह उपहार लक्ष्मी का प्रतीक भी है।
 
9  पूजन वस्तुओं को भी दीपावली के दिन उपहार स्वरूप देना शुभ होता है। आप चांदी या अन्य धातु का दीपक व भगवान के भोग के लिए छोटे-छोटे बर्तन उपहार स्वरूप दे सकते हैं। चाहें तो आरती की सुंदर थालियां भी उपहार के रूप में दी जा सकती हैं।
 
10 हल्दी कुमकुम की मीनाजड़ित डिब्‍ब्‍िायां हमेशा पसंद की जाती हैं। इसके अलावा मीनाजड़ि‍त भगवान के आसन व पाठ भी बहुत मनमोहक उपहार है। इस तरह से मीनाकारी वाले पेन व अन्य कई चीजें आप दे सकते हैं। 


11 लक्ष्मी पूजन पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्तियां भी उपहार स्वरूप दी जा सकती हैं। कई लोग चांदी की मूर्तियां भी उपहार स्वरूप देते हैं, जो कम दामों पर भी उपलब्ध हो जाती हैं।
 
12 दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर आप चाहें तो अपने बेहद करीबी लोगों को सोना भी उपहार दे सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि कोई महंगा आभूषण ही दिया जाए। अगर आप सक्षम हैं तो घर के सदस्यों को सोना दे सकते हैं।
 
13 कपड़े तो हमेशा से ही पारंपरिक रूप से उपहार की श्रेणी में आते हैं। खास लोगों को आप पारंपरिक परिधान भी उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें
दीपावली के पहले आ रहा है पुष्य नक्षत्र, ये हैं शुभ मुहूर्त