बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Unique baby girl born on Navratri in Madhya Pradesh
Written By
Last Updated : रविवार, 3 अप्रैल 2022 (13:22 IST)

MP में नवरात्रि पर अनोखी बच्ची का जन्म, डॉक्टर भी हैरान...

Unique baby
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नवरात्रि के पहले दिन जन्मी एक बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बच्ची को लोग चमत्कार मान रहे हैं।इस बच्ची के जन्म को लेकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि साक्षात मां दुर्गा का ही जन्म हुआ है।

खबरों के अनुसार,  दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन जन्‍मी इस बच्ची की अंगुलियों पर मेहंदी लगी हुई है। उसका जन्म रहटगांव स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार तड़के हुआ। ये खबर इस कदर फैली कि आसपास के लोग भी बच्ची को देखने स्वास्थ्य केंद्र पर जमा हो गए। इस अनोखी बच्‍ची को लोग साक्षात मां दुर्गा का ही जन्म मान रहे हैं।

बच्ची के पिता ने खुशी जाहिर की और कहा कि उनके घर पहले बच्चे का जन्म कन्या के रूप में हुआ है, ये देवीय नक्षत्रों के मिलन से हुआ है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि समय से पहले जन्म होने की वजह से बच्ची की अंगुलियों पर निशान आ गए हैं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
ये भी पढ़ें
दिल्ली-NCR में एक लाख से ज्यादा अनसोल्ड फ्लैट्स, बिल्डरों को बेचने में लगेंगे 6 साल