• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. sp leader mulayam singh yadav was admitted to ram manohar lohia institute of medical sciences
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 जून 2019 (07:43 IST)

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव

mulayam singh yadav। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव - sp leader mulayam singh yadav was admitted to ram manohar lohia institute of medical sciences
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रविवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
 
मुलायम सिंह यादव को हाई शुगर की समस्या हुई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार अब उनकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य हैं। मुलायम सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। इससे पहले उन्हें संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भी भर्ती किया गया था।
 
लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी ने बसपा से गठबंधन करने के बावजूद भी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। खबरों के मुताबिक अपनी पार्टी के इस प्रदर्शन को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने पुत्र अखिलेश और अपने भाई शिवपाल के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश की।
 
मतभेद दूर करने के लिए पिछले कुछ दिन में मुलायम ने अखिलेश से, शिवपाल से और पूरे कुनबे से मुलाकात की। ये मुलाकातें यहां और उत्तर प्रदेश के सैफई में हुई है। मुलायम की कोशिशें फिलहाल कामयाब होती नहीं दिखाई दे रही हैं क्योंकि शिवपाल ने अपनी ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी’ का सपा में विलय से मना कर दिया है। 
 
शिवपाल पिछले साल सपा से अलग हो गए थे और उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। उन्होंने कुनबे में फूट के लिए रिश्ते के भाई एवं पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव को जिम्मेदार ठहराया था। बताया जा रहा है कि मुलायम ने अखिलेश और शिवपाल दोनों को समझाया है कि अगर परिवार एक नहीं हुआ तो इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।