शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. robert vadra anticipatory bail in money laundering case patiala house court
Written By
Last Modified: दिल्ली , शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (14:23 IST)

रॉबर्ट वाड्रा को राहत, 16 फरवरी तक अग्रिम जमानत

रॉबर्ट वाड्रा को राहत, 16 फरवरी तक अग्रिम जमानत - robert vadra anticipatory bail in money laundering case patiala house court
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी। हालांकि उन्हें 6 फरवरी को ईडी के समक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित होना होगा। 
 
रॉबर्ट वाड्रा ने उस मामले में अग्रिम जमानत मांगी है, जिसमें उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा की गिरफ्तारी पर अदालत ने 6 फरवरी तक अंतरिम रोक लगा दी थी। ये पूरा मामला लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर पर स्थित एक संपत्ति की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के आरोपों से जुड़ा है। इसका मालिकाना रॉबर्ट वाड्रा के पास है।
 
आरोप ये है कि लंदन स्थित इस संपत्ति को 19 लाख पाउंड में संजय भंडारी ने खरीदा था और 2010 में इसे इतनी ही राशि में बेच दिया गया। जबकि उन पर करीब 65,900 पाउंड खर्च किया गया था, बावजूद इसके उतने ही दामों में संपत्ति रॉबर्ट वाड्रा को बेची गई।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, अमेरिका से खरीदेंगे 73,000 असॉल्ट राइफलें, सेना को मिलेगी मजबूती