गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rita Bahuguna in BJP
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (15:21 IST)

रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल

रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल - Rita Bahuguna in BJP
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तरप्रदेश की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं रीता ने कहा कि ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार जिस तरह काम कर रही है, वह वाकई सराहनीय है। उन्होंने लक्ष्यभेदी हमले के लिए भी मोदी सरकार की प्रशंसा की। 24 साल तक कांग्रेस में रही बहुगुणा ने कहा कि राहुल के खून की दलाली बयान से वे काफी आहत हुई थीं। रीता उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 
ये भी पढ़ें
जयललिता पूरी तरह से ठीक, जल्द लौटेंगी घर