शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Result of Rajasthan RAS Recruitment Examination 2016
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (15:27 IST)

राजस्थान आरएएस भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम निरस्त, नए सिरे से होंगे जारी

राजस्थान आरएएस भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम निरस्त, नए सिरे से होंगे जारी - Result of Rajasthan RAS Recruitment Examination 2016
फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा 2016 के परिणामों को निरस्त करते हुए नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश वीएस सराधना की खंडपीठ ने यह आदेश आबकारी विभाग के अभ्यर्थियों की याचिका की सुनवाई के बाद दिया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि वर्ष 2012 की भर्ती में आबकारी विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के 14 विभागीय पद खाली रह गए थे, जिन्हें 2016 की भर्ती में शामिल नहीं किया गया। अधिवक्ता विज्ञान शाह ने बताया कि आरएएस 2012 में आबकरी विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के 14 पदों में से किसी का चयन नहीं हुआ।

आबकारी नियमों के अनुसार, ऐसे पदों को अगले वर्ष की भर्ती में शामिल किया जाना था, जबकि 2013 की भर्ती 2012 का परिणाम आने से पहले ही पूरी हो चुकी थी। इसलिए ये पद उसमें शामिल नहीं हो सकते, लेकिन 2016 की भर्ती 2012 का परिणाम आने के बाद निकली, फिर भी उसमें इन पदों को शामिल नहीं किया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
जानिए "प्रेम" पर महात्मा गांधी के 10 विचार...